High BP ka Ilaj-उच्च रक्तचाप: कारण, लक्षण और सही इलाज-Royal Hospital

Introduction

High BP ka Ilaj उच्च रक्तचाप: कारण, लक्षण और सही इलाज अक्सर मरीज कहते हैं,
“डॉक्टर साहब, BP high aa raha hai par mujhe kuch lag hi nahi raha. यही High Blood Pressure की सबसे खतरनाक बात है।
यह बीमारी बिना warning के शरीर के अंदर धीरे-धीरे नुकसान करती रहती है, High BP अगर समय पर कंट्रोल न किया जाए तो यह दिल, दिमाग, किडनी और आँखों तक को प्रभावित कर सकता है, इस लेख में आप बिल्कुल साफ भाषा में समझेंगे:

  • BP क्या होता है
  • High BP क्यों होता है
  • High BP ka ilaj Hindi me

BP reading के हिसाब से डॉक्टर कौन-सी दवाएँ लिखते हैं
Must Read : पेशाब में जलन का इलाज: कारण, जांच और सही दवाइयाँ

BP क्या होता है?

BP यानी Blood Pressure, मतलब खून का दबाव जो नसों पर पड़ता है।

BP Reading मतलब
120/80 Normal
130–139 / 80–89 Borderline
140/90 या ज्यादा High BP

अगर BP बार-बार 140/90 से ऊपर रहे, तो उसे Hypertension कहा जाता है।

High BP होने के मुख्य कारण

  • ज्यादा नमक का सेवन
  • मोटापा
  • तनाव और anxiety
  • नींद पूरी न होना
  • Smoking या alcohol
  • Diabetes
  • Family history

Must Read : डायबिटीज का परमानेंट इलाज: शुगर बीमारी के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

High BP के लक्षण

बहुत से मरीजों में कोई लक्षण नहीं होते, फिर भी BP high रहता है।
कुछ लोगों में ये लक्षण दिख सकते हैं:

  • सिर दर्द
  • चक्कर आना
  • घबराहट
  • सांस फूलना
  • आँखों के सामने अंधेरा

Must Read : Konsi Khansi Mein Konsi Dawa Leni Chahiye : Khansi Ke Type Aur Sahi Ilaj

High BP Ka Ilaj Hindi Me

High BP का इलाज तीन स्तरों पर किया जाता है:

1. Lifestyle Treatment

  • नमक कम करें
  • रोज 30–40 मिनट walk
  • वजन कंट्रोल करें
  • तनाव कम करें
  • 7–8 घंटे नींद लें

कई मरीजों में सिर्फ lifestyle सुधार से BP कंट्रोल हो जाता है।

2. Diet for High BP

खाने में शामिल करें:

  • हरी सब्जियाँ
  • फल
  • दही
  • कम तेल वाला खाना

परहेज करें:

  • जंक फूड
  • पैकेट वाला खाना

ज्यादा नमक

3. BP Reading Ke Hisab Se Dawai

BP: 140/90 – 159/99 (Mild High BP)

  • Amlodipine
  • Telmisartan
  • Enalapril

BP: 160/100 – 179/109 (Moderate High BP)

  • Telmisartan + Amlodipine
  • Losartan
  • Atenolol

कभी-कभी combination medicine दी जाती है।

BP: 180/110 या ज्यादा (Severe High BP)

यह medical risk की स्थिति होती है। डॉक्टर आमतौर पर:

  • Combination BP medicines

  • Diuretics (जैसे Hydrochlorothiazide)

करीबी monitoring में देते हैं।

High BP + Diabetes / Heart Problem

अगर मरीज को diabetes, heart या kidney problem है, तो डॉक्टर ऐसी दवाएँ चुनते हैं जो organs को सुरक्षित रखें, जैसे:

ARB group medicines

ACE inhibitors

BP Ki Dawa Kab Tak Leni Padti Hai?

  • कुछ मरीजों में दवा लंबे समय तक चलती है

  • कुछ में lifestyle सुधार के बाद dose कम हो सकती है

लेकिन:
दवा खुद से बंद करना खतरनाक हो सकता है।
यह फैसला सिर्फ डॉक्टर करते हैं।

High BP Ka Ilaj Na Ho To Kya Nuksan Hai?

  1. Heart attack
  2. Brain stroke
  3. Kidney failure
  4. Eyesight problem

Conclusion

High BP एक serious लेकिन controllable बीमारी है।
सही जानकारी, सही दवा और सही lifestyle से BP को पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है, अगर आपका BP बार-बार high आता है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है।
किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

Leave a Comment