कई माता-पिता यह पूछते हैं कि उनका बच्चा सोते समय मुंह खोलकर क्यों सोता है। आमतौर पर इसका कारण नाक बंद होना, एलर्जी, टॉन्सिल या एडिनॉइड का बढ़ना हो सकता है। सही कारण का पता लगाकर इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है,
बच्चा सोते समय मुंह खोलकर क्यों सोता है इसके मुख्य कारण
1. नाक बंद रहना
अगर बच्चे को बार-बार सर्दी रहती है या नाक बंद रहती है, तो वह नाक से ठीक से सांस नहीं ले पाता। ऐसे में बच्चा मुंह खोलकर सोने लगता है।
2. एडिनॉइड (Adenoid) का बढ़ जाना
यह बच्चों में काफी सामान्य कारण है।
नाक के पीछे एक टिश्यू होता है जिसे एडिनॉइड कहते हैं। अगर यह बढ़ जाए तो नाक का रास्ता संकरा हो जाता है और बच्चा मुंह से सांस लेने लगता है।
3. टॉन्सिल का बड़ा होना
अगर टॉन्सिल ज्यादा बड़े हों तो भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और बच्चा मुंह खोलकर सोता है।
4. एलर्जी
धूल, धुआं या मौसम की एलर्जी की वजह से भी नाक अक्सर बंद रहती है।
5. आदत बन जाना
कभी-कभी शुरुआत में नाक बंद होने से बच्चा मुंह खोलकर सोता है और धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन जाती है।
Must Read : बच्चों में भूख कम क्यों लगती है? कारण, लक्षण और सही इलाज
कब ध्यान देने की जरूरत है?
मैं क्लिनिक में माता-पिता से कुछ सवाल जरूर पूछता हूँ:
- क्या बच्चा खर्राटे लेता है?
- क्या बच्चे की नाक अक्सर बंद रहती है?
- क्या बच्चा दिन में भी मुंह से सांस लेता है?
-
क्या बच्चे को बार-बार सर्दी होती है?
अगर इनमें से कई लक्षण हों, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है।
Must Read : बच्चों में पेट के कीड़े क्यों होते हैं? लक्षण, इलाज और बचाव की पूरी जानकारी
क्या बच्चे का मुंह खोलकर सोना खतरनाक है? इससे क्या समस्या हो सकती है?
अगर बच्चा लंबे समय तक मुंह खोलकर सोता रहे तो कुछ दिक्कतें हो सकती हैं:
- बार-बार गला सूखना
- खर्राटे आना
- बार-बार सर्दी-जुकाम
- दांतों की बनावट पर असर
-
नींद पूरी न होना
इसलिए इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Must Read : किडनी स्टोन के 10 आम लक्षण: शरीर में दिखने वाले संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए
इसका इलाज क्या है?
इलाज हमेशा कारण पर निर्भर करता है। क्लिनिक में मैं आम तौर पर यह सलाह देता हूँ।
1. अगर नाक बंद है
- Saline nasal drops
-
भाप (Steam inhalation)
यह नाक को खोलने में मदद करता है।
2. एलर्जी होने पर
कभी-कभी ये दवाएं देते हैं:
- Montelukast + Levocetirizine syrup
-
Cetirizine syrup
ये दवाएं एलर्जी कम करने में मदद करती हैं।
Must Read : मेरे बच्चे की हथेली और माथा गर्म क्यों रहता है? कारण और इलाज
3. बार-बार सर्दी होने पर
- भाप
- गुनगुना पानी
-
धूल-धुएं से बचाव
4. अगर Adenoid बहुत बढ़ा हो
कुछ मामलों में ENT specialist से जांच करवानी पड़ती है।
कभी-कभी सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है, लेकिन हर बच्चे में ऐसा जरूरी नहीं होता।
घर पर क्या ध्यान रखें?
मैं माता-पिता को हमेशा ये आसान बातें बताता हूँ:
- बच्चे को धूल और धुएं से दूर रखें
- कमरे की हवा साफ रखें
- बच्चे की नाक बंद हो तो तुरंत इलाज करें
- सोते समय बच्चे का सिर थोड़ा ऊंचा रखें
माता-पिता के लिए एक जरूरी बात
कई बार माता-पिता बहुत घबरा जाते हैं।
लेकिन याद रखें — हर बच्चा जो मुंह खोलकर सोता है उसे कोई बड़ी बीमारी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर यह आदत लंबे समय से चल रही है या बच्चा खर्राटे भी लेता है, तब डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सही जांच और इलाज से यह समस्या आसानी से ठीक हो सकती है।
FQs
क्या मुंह खोलकर सोना बच्चों में सामान्य है?
कभी-कभी ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर यह रोज हो तो कारण पता करना जरूरी है।
क्या इससे बच्चे की सेहत पर असर पड़ता है?
लंबे समय तक ऐसा होने से नींद और सांस लेने पर असर पड़ सकता है।
क्या यह बिना दवा के ठीक हो सकता है?
अगर कारण साधारण सर्दी या आदत हो तो यह खुद भी ठीक हो सकता है, लेकिन बार-बार होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।